logo

मरने के लिए मत छोड़िये हमें बचा लेंं- अफगानिस्‍तानी क्रिकेटर राशिद खान की भावुक अपील

11889news.jpg

द फ़ॉलोअप टीम, दिल्ली: 

अफगानिस्तान में अब तालिबान का कब्ज़ा है।  तालिबान के लड़ाकोे ने काबुल पर भी कब्ज़ा कर लिया है।  इसके साथ ही तालिबान ने युद्ध समाप्त करते हुए अमन और शांति जैसे मीठे शब्दों का प्रयोग किया है। लेकिन पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग पलायन करने पर मजबूर हैं।  अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर जा चुके हैं। देश से निकलने की जद्दोजहद में काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ टूट पड़ी। फायरिंग में 5 लोगों की मौत की खबर आ रही है।  

इस बीच सवाल ये भी उठ रहा है कि अफगानी क्रिकेटर्स कहाँ हैं। उनके परिवार किस हाल में हैं। क्या अफगानिस्तान के खिलाड़ी सुरक्षित हैं। क्योंकि बीते कुछ हफ्तों से राशिद खान और मोहम्मद नबी लगातार मदद की गुहार लगा रहे थे। 

राशिद खान खेल रहे हैं द हंड्रेड लीग 
राशिद खान का नाम दुनिया के सबसे अच्छे लेग स्पिनर में शुमार है।  और वो अफनिस्तान के टी-20 के कप्तान भी हैं।  आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रशीद खेलते हैं। जबकि मोहम्मद नबी ऑलराउंडर हैं।  अफगानिस्तान क्रिकेट को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में नवरोज मंगल, असगर अफगान के अलावा नबी का भी बड़ा योगदान रहा है। 

वहीं, मुजीब उर रहमान युवा स्पिनर और उभरते हुए सितारे हैं।  तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल में हैदराबाद फ्रेंचाईजी के लिए खेलते हैं।  नबी, राशिद और मुजीब दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलते हैं।  इसी वजह से ज्यादा समय देश से बाहर रहते हैं। इस समय ये इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ लीग में खेल रहे हैं। खबर है कि द हंड्रेड लीग खत्म होने तक नबी, राशिद और मुजीब इंग्लैंड में ही रहेंगे।  इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी  केविन पीटरसन ने राशिद खान को लेकर ताजा जानकारी दी है।  

 

स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान पीटरसन ने कहा,“अफगानिस्तान में काफी कुछ हो रहा है।  राशिद से मैंने मैच के दौरान बाउंड्री पर बात की थी. वो बहुत परेशान थे।  राशिद अपनी फैमिली को देश से बाहर नहीं निकाल सके हैं. उनके लिए फिलहाल कुछ भी सही नहीं हो रहा है।  बावजूद इसके इस दबाव में राशिद लीग में बढ़िया कर रहे हैं।  ये काबिल-ए-तारीफ है। ”

नबी राशिद और मुजीब इंग्लैंड में है और सेफ है।  लेकिन बाकि टीम का क्या? अफगानिस्तान को पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेलनी है।  पहले सीरीज का आयोजन दुबई में होना था।  पर उसे शिफ्ट कर के श्रीलंका कर दिया गया है।  1 से 5 सितम्बर के बिच ये सीरीज होनी है।श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हम्बनटोटा में सीरीज आयोजित कराने की अनुमति दे दी है।  मतलब अफगानी क्रिकेटर्स सुरक्षित हैं और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरा ख्याल रख रहा है। लेकिन इनके परिवार वाले अफगानिस्तान में ही हैं।  उनके बारे में कोई खोज खबर मीडिया में नहीं है। 

 

राशिद खान ने सोशल मीडिया पर मदद कि लगयी गुहार 
इससे पहले रशीद खान ने और मोहमद नबी ने दुनिया से मदद कि गुहार लगयी है। रशीद खान ने ट्विटर पर लिखा, “दुनिया के सभी लीडर्स, मेरे मुल्क के हालात बदतर होते जा रहे हैं।  हजारों बच्चे, औरतें और आम नागरिकों का खून हो रहा है।  घर और सारी संपत्तियों को तबाह किया जा रहा है।  हजारों-लाखों परिवार सड़क पर आ गए हैं और पलायन के लिए मजबूर है।  अराजकता के इस माहौल में हमें अकेला मत छोड़िए। अफगानियों का कत्लेआम बंद करवाइए. अफगानिस्तान को बर्बाद करना मत होने दीजिए।  हम बस अमन और शांति चाहते हैं। ”

 

IPL खेलेंगे राशिद और नबी
सितंबर में आईपीएल होने वाला है और फिर टी20 विश्वकप. सनराइजर्स हैदराबाद ने कंफर्म कर दिया है कि राशिद और नबी खेलेंगे।  लेकिन अफगानिस्तान की टीम टी 20 विश्वकप खेलेगी या नहीं? अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।  उम्मीद यही करेंगे कि अफगानी खिलाड़ी और उनकी फैमिली सुरक्षित हों।