logo

राष्ट्रीय युवा शक्ति का नेक प्रयास, नामकुम घाघरा घाट में किया पेयजल का इंतजाम

7726news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा नामकुम घाट में पानी की व्यवस्था की गयी है। जरूरतमंद लोगों को नामकुम घाघरा घाट पर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। संगठन की तरफ से जानकारी दी गयी कि कार्यकर्ताओं ने तीन दिन के अथक प्रयास के बाद पानी की बोतल का इंतजाम किया। इससे जरूरतमंद लोगों को पेयजल मिल सकेगा। 

नामकुम घाट में व्यवस्था का अभाव
जानकारी के मुताबिक नामकुम घाघरा घाट में व्यवस्था का अभाव है। परिजनों की अंत्येष्टि करने के लिए आने वाले लोगों को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां लोगों के लिए पेयजल तक की व्यवस्था नहीं है। राष्ट्रीय युवा शक्ति ने एक पहल की है। अब वहां प्रतिदिन तकरीबन 20 पेटी पानी रखा जाएगा। 

संस्था का कहना है कि उनकी कोशिश वहां पानी का जार लगाने की थी लेकिन कोई भी वहां इसे मुहैया करवाने के लिए तैयार नहीं था। अब बोतल वाले पानी की व्यवस्था है। लोगों को राहत मिलेगी। 

पीड़ितों के साथ खड़ा होना कर्तव्य
राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया कि नामकुम घाट के हालात किसी से छिपे नहीं है। हालात बदतर हैं। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। ये सेवा का समय है। उत्तम यादव ने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहें और उनकी सहायता करें।
 
राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव सहित नितेश वर्मा, जिम्मी गुप्ता, विक्की लिंडा, रोहित यादव और विक्की कच्छप ने इस नेक कार्य में अहम भूमिका निभाई। ये सराहनीय प्रयास है।