logo

युवा शक्ति ने धरती आबा की समाधि स्थल पर रोशन किए दीप

9592news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई l भगवान बिरसा मुंडा 20 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाते हुए अपनी जान की आहुति दी थी l उनकी कुर्बानी बेकार न जाए राष्ट्रीय युवा शक्ति राज सरकार से मांग करती है आज तक भगवान बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं मिल पाई है।

राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, कार्यक्रम के प्रभारी विक्की लिंडा, नितेश वर्मा, अभिषेक बंटी यादव, नितिन घोष, सुनील कुमार साहू, प्रीति सिन्हा जयसवाल, किरण कुमारी, वीरेंद्र गोप, संजय तिवारी, प्रकाश तिर्की, चंदा तिवारी, सुमन विद, रोहित यादव, शुभम गुप्ता शहीद दर्जनों की संख्या में युवा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए l