logo

Ranchi : अभी यही रहेंगे मौसम के हालात, 16 के बाद ही मिलेगी राहत...

ASERTYUI.JPG

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राजधानी रांची में सुबह से ही बादल छाए हैं। हवा भी चल रही है, जिससे ठिठुरन महसूस हो रही है। राज्य के बिगड़े हुए मौसम को दुरूस्त होने में अभी 2-3 दिन और लगेंगे। झारखंड के लिए मौसम विभाग ने 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। 12 जनवरी को पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं। रांची में विजिबिल्टी कम हो गई है। जिससे सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है।


आज मध्यम दर्जे की बारिश 
आज भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। संभव है कि 13 जनवरी को भी कहीं–कहीं बारिश हो सकती है। 14 और 15 जनवरी से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए हैं। राजस्थान की ओर से आई हवा के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। अधिकतम तापमान गिर गया है और कहीं–कहीं बारिश भी हुई। इससे ठंड का एहसास होता रहा। आकाश में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान गिर गया है। 
इन जिलों में नहीं होगी बारिश
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 11 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा को छोड़ सभी जिलों में बारिश हो सकती है। 12 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। 


16 जनवरी से आसमान साफ 
अगले 2 दिनों तक रांची समेत कई जगहों पर बारिश होगी।  इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकता है। इससे फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी। 16 जनवरी से आसमान साफ रहने की संभावना है। 15 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। और न्यूनतम तापमान में दो से डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।