logo

अभाविप इकाई के पुनर्गठन से कार्यकर्ताओं में नई उमंग: आनंद ठाकुर

5605news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर का कार्यकर्ता सम्मेलन सह महानगर इकाई पुनर्गठन बुधवार को हुआ। बतौर अतिथि महानगर अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद ठाकुर ने कहा कि जब भी इकाई गठित होती है, कार्यकर्ताओं का दिल और दिमाग एक नई उमंग और जोश से भर जाता है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन रांची विभाग के सह संयोजक कुमार दुर्गेश ने किया।

छात्रों के विषयों को आवाज देने की जरूरत: निखिल रंजन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि हमें कॉलेज कैंपस में छात्रों के उन विषयों को आवाज देने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ी हमें लानत से ना देखे। हमारे पूर्व के छात्रों ने कुछ नहीं किया। झारखंड के अंदर जो देश विरोधी ताकते काम कर रहे हैं, उन से बचाने के लिए हम युवाओं को जगना पड़ेगा। 

अपराध रोकने के लिए युवा आगे आएं: याज्ञवल्क्य
झारखंड प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा हम एबीवीपी के कार्यकर्ता सिर्फ कैंपस में  जय-जय कार के लिए नही बने हैं। परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्रीय शिक्षा नीति के किर्यान्यवन हेतु कैंपस के अंदर वातावरण बनाएं। राज्य में बढ़ रहे अपराध रोकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।