द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
आरबीआई की तरफ से कर्मचारियों को जल्द एक सौगात दिया जा सकता है। यह सौगात छुट्टियों से जुड़ी है। वैसे बैंक कर्मचारी जो ट्रेजरी और करेंसी चेस्ट समेत संवेदनशील पदों पर हैं उन्हें एक साल में 10 दिन की सरप्राइज छुट्टी मिल सकती है। यह छुट्टी उन्हें बिना सूचना के अचानक से मिलेगी। ये नया नियम शेड्यूल कमर्शियल बैंक के अलावा रूरल डेवलपमेंट बैंक और को-ऑपरेटिव बैंकों पर भी लागू होगा। इस नियम के तहत बैंकर्स को पहले से इस छुट्टी के बारे में पता नहीं होगा।
किसी भी तरह से नहीं होना होगा मौजूद
इस अवकाश के दौरान, बैंक कर्मचारी को आंतरिक/कॉरपोरेट ईमेल को छोड़कर फिजिकल या फिर वर्चुअल किसी भी तरह का काम नहीं करना होगा। बैंक कर्मचारियों के पास सामान्य प्रयोजन से आंतरिक/कॉरपोरेट ईमेल की सुविधा उपलब्ध होती है। आरबीआई ने आदेश जारी किया है कि ग्रामीण विकास बैंक और सहकारी बैंक समेत बैंकों को भेजी सूचना में विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन उपाय के तहत अप्रत्याशित अवकाश देने की नीति तैयार की जाए। बैंकों से उनके निदेशक मंडल बोर्ड की अनुमोदित नीति के अनुसार संवेदनशील पदों की सूची तैयार करने और समय-समय पर सूची की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। आरबीआई ने बैंकों से छह महीने के भीतर संशोधित निर्देशों का पालन करने को कहा है।
इससे पहले दिन स्पष्ट नहीं थे
इससे पहले अप्रैल 2015 में इस मुद्दे पर आरबीआई ने अपने पहले के दिशानिर्देश में ऐसे अवकाश के लिए दिनों की संख्या स्पष्ट नहीं की थी। उस समय खा गया था कहा कि यह कुछ दिन हो सकता है। आरबीआई ने संवेदनशील पदों से जुड़े कर्मचारियों के लिए अप्रत्याशित अवकाश नीति को अपडेट किया है और 23 अप्रैल 2015 के परिपत्र को निरस्त कर दिया है। बैंकों से उनके निदेशक मंडल बोर्ड की अनुमोदित नीति के अनुसार संवेदनशील पदों की सूची तैयार करने और समय-समय पर सूची की समीक्षा करने के लिए कहा गया है।