द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
देश के13 राज्यों की 29 विधानसभा सीट के अलावा तीन राज्यों से आने वाली तीन लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं।जिन तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए उसमें हिमाचल की मंडी, मध्यप्रदेश की खंडवा और दादर नगर हवेली सीट शामिल है। इसमें एक भाजपा, एक कांग्रेस और एक शिव सेना के खाते में चली गई है।

हिमाचल की मंडी सीट भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृहनगर होने की वजह से प्रतिष्ठा दांव पर थी। लेकिन भाजपा के प्रत्याशी खुशाल सिंह ठाकुर कांग्रेस की उम्मीदवार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी से चुनाव हार गए। वहीं मध्यप्रदेश की खंडवा सीट भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई थी। यहां से बीजेपी ने ज्ञानेश्वर पाटिल को उतारा था। बीजेपी यह सीट जीत गई है। दादर नगर हवेली लोस सीट सात बार के निर्दलीय सांसद मोहन देलकर के निधन के बाद खाली थी। उनकी पत्नी बलाबेन देलकर शिवसेना उम्मीदवार के तौर सीट से मैदान में थी और विजयी रही हैं।