logo

लापरवाही: डॉक्टर ने किया रेफर तो घर ले आये परिजन, कोरोना संक्रमित शिक्षक ने दम तोड़ दिया

7663news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा: 

गढ़वा के डंडई प्रखंड में सेवानिवृत्त शिक्षक दशरथ राम का गुरुवार को कोरोना निधन हो गया। गई। दशरथ राम मेराल अस्पताल में इलाजरत थे। स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उन्हें बुधवार शाम को मेराल अस्पताल से गढ़वा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गढ़वा ना लेकर जाकर घऱ ले आए थे।

घर लाते ही बिगड़ी शिक्षक की स्थिति
उनकी काफी स्थिति और बिगड़ गई। देर रात उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को घर लाते ही उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी। घरवालों के हो हल्ला करने पर आस पड़ोस के ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। जब तक एंबुलेंस पहुंचता शिक्षक दशरथ राम की मौत हो चुकी थी। 

कोरोना होने की जानकारी नहीं थी
कहा जा रहा है कि दशरथ राम के कोरोना पॉजिटिव होने की बात ग्रामीणों को तब पता चली जब एंबुलेंस को फोन किया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. दीपक सिन्हा ने कहा कि दशरथ राम को कोरोना है। उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया था। उन्हें घर कैसे ले जाया गया। तब उन्होंने कहा कि एंबुलेंस भेजा जा रहा है। उनको जल्दी हॉस्पिटल भेजा जाये। हालांकि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही दशरथ राम की मौत हो चुकी थी। सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत से गांव में दहशत है। 

अंत्येष्टि के लिए दिया गया किट
चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड में अब तक 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को किट उपलब्ध करवा दिया गया है। प्रशासन की देखरेख में परिजनों द्वारा ही शिक्षक का अंतिम संस्कार किया जायेगा।