logo

दिनेश गोप की जानकारी दो, 25 लाख का इनाम पाओ

3046news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
झारखंड पुलिस का सिरदर्द बना पीएलएफआई का सरगना दिनेश गोप पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया के सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा करते हुए पुलिस ने कहा है कि दिनेश गोप या उसकी संपत्ति की जानकारी देने वालों को 25 लाख रुपए इनाम के तौर पर मिलेगा। इतना हीं नहीं उसकी पहचान भी सुरक्षित रखी जायेगी।

कई जिले की पुलिस को है इनकी तालाश
झारखंड पुलिस की तरफ से पीएलएफआई के 7 नक्सलियों पर ईनाम की घोषणा की गई है, इनकी तलाश राज्य के पांच जिलों की पुलिस को है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा की पुलिस इसके खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

पुलिस को इन नक्सलियों की है तालाश

  • दिनेश गोप, पिता- कमेश्वर गोप, पता- मरहाटोली, कर्रा, खूंटी, इनाम की राशि- 25 लाख रुपए

  • जिदन गुड़िया, पिता- बुधराम मांझी, पता- कोवाकरंज टोली, तोरपा, खूंटी, इनाम 10 लाख 

  • तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप, पिता-लुघन गोप, पता- बकसपुर, किनुटोली, कर्रा, खूंटी, इनाम की राशि- 10 लाख रुपए

  • अवधेश कुमार जायसवाल उर्फ अबोध कुमार जायसवाल उर्फ चूहा, निवासी- चिकसौरा बाजरा, चिकसौरा, नालंदा, बिहार, इनाम 2 लाख रुपए

  • अजय पूर्ति, पिता-खेत्रो पूर्ति, निवासी- गंडामंडा, मुरहू, खूंटी, इनाम की राशि- 2 लाख रुपए

  • शनिचर सुरीन, पिता- चरका सुरीन, निवासी- कामडारा, गुमला ,इनाम की राशि- 2 लाख रुपए

  • मंगरा लुगून, पिता- बासुन लुगून, निवासी- बुरुटोला, बदगांव, पश्चिमी सिंहभूम, इनाम 2 लाख रुपए


इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
अगर किसी को इन 7 में से किसी भी नक्सली के संबंध में या उसकी संपत्ति की जानकारी है तो वो इसकी जानकारी दक्षिणी छोटानागपुर के डीआईजी को 9431706118, एसएसपी रांची को 9431706136, खूंटी एसपी को 9431706116, गुमला एसपी को 9431706376, सिमडेगा एसपी को 9431116444 और चाईबासा एसपी को 9431706451 पर दे सकते हैं।

तस्वीर के साथ इनाम की राशि जारी
पुलिस ने इन उग्रवादियों की तस्वीर के साथ-साथ इनाम की राशि की घोषणा करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति इन उग्रवादियों की सही सूचना देगा, उन्हे ये राशि दी जायेगी। इतना ही नहीं उनके पहचान को भी छुपा के रखा जायेगा, जरूरत पड़ने पर जानकारी देने वाले शख्स को सुरक्षा भी मुहैया कराया जायेगा।