logo

छोटे बच्चे ने पीएम को भेजा वीडियो, बोला- 3 माह का था जब पिता की हत्या हुई थी, हमें न्याय दें

छोटे बच्चे ने पीएम को भेजा वीडियो, बोला- 3 माह का था जब पिता की हत्या हुई थी, हमें न्याय दें

द फॉलोअप टीम, असम:

रिजवान शाहिद लस्कर नाम का एक बच्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर दिख रहा है। ये छोटा बच्चा अपने पिता को इंसाफ दिलाना चाहता है। उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो डाला है। बच्चे ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और असम के मुख्यमंत्री को गुड मॉर्निंग। मेरा नाम रिजवान शाहिद लस्कर है। प्रिय महोदय, जब मैं तीन महीने का था, 26 दिसंबर, 2016  को 11 बदमाशों ने मेरे पिता की बेरहमी से हत्या कर दी थी, मामला संख्या 121/2017 है। अब, मैं हमारे प्रधान मंत्री, गृह मंत्री और असम के मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि इस मामले को देखें और हमें न्याय दें। बहुत - बहुत धन्यवाद।'

तीन महीने का था रिजवान
रिजवान के पिता सैदुल अलोम लस्कर की 26 दिसंबर, 2016 को असम के कछार जिले में कुछ बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। उस वक़्त रिजवान 3 महीने का था। वीडियो में रिजवान ने एक तख्ती पकड़े हुए दिखा है। जिस पर लिखा है आई वांट जस्टिस। सैदुल अलोम लस्कर एक ठेकेदार थे। जब वह घर लौट रहे थे तो माफिया ने उनकी हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी जन्नतुल फिरदौसी लस्कर ने 11 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। 

मृतक के पत्नी ने ये बताया
जन्नतुल  ने बताया कि घटना वाले दिन उनके पति किसी काम से आईडब्ल्यूटी कार्यालय सोनाबारीघाट गए थे। घर लौटते वक़्त 11 लोगों ने उन पर लोहे की छड़ों और अन्य हथियारों से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी ने कहा हम भी सुरक्षित नहीं है। 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो आरोपी अभी भी बाकी है। हम न्याय चाहते हैं।