logo

राजद ने अक्षय कुमार को कह दिया नचनिया, पूछा चुप रहने का सरकार कितना पैसा देती है?

10241news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर राजद बॉलीवुड अभिनेताओं को अपने सवालों से घेर रहा है। पहले अमिताभ बच्चन और अब अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। अक्षय कुमार से राजद ने पूछा है कि बीजेपी के खिलाफ चुप रहने के लिए उन्हें कितना पैसा मिला है। राजद ने ट्वीट कहा अरे ओ उछल कूद करने वाले नचनिया अक्षय कुमार, अपने आका से आम की गुठली चुसवा ली हो तो बाइसिकल निकाल लें। रास्ते में नाचने और ट्वीटयाने का खूब पैसा मिलेगा। राजनीति का ज़्यादा ही खिलाड़ी बन रहा है तो आ जा बिहार आके चुनाव लड़ लें यहाँ सभी जिलों में पेट्रोल 100 पार है। 




ट्विंकल खन्ना को भी निशाने पर लिया 
एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने लिखा है , 'अच्छा अक्षय कुमार तू यह बता, मोदी तुझे पेट्रोल-डीज़ल और किसानों के विरुद्ध एक ट्वीट करने का कितने करोड़ देता था?' वहीँ उनकी पत्नी को लिखा है कि प्रिय ट्विंकल खन्ना जी, आजकल आपकी रसोई में सब्ज़ी, तेल और गाड़ियों का पेट्रोल-डीज़ल ये खिलाड़ी फ़्री ला रहे है का?



इस पहले अमिताभ बच्चन पर सवाल 
राजद ने इससे पहले अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल किया था कि वग पेट्रोल और डीजल की दाम पर चुप क्यों है। उनकी एक पुराने ट्वीट को राजद ने शेयर करते हुए उनपर निशाना साधा था। बिहार के सभी जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये/लीटर को पार है। पटना में पेट्रोल 100.47 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।