द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को चौक पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान प्रेम लोहार के रूप में की गयी। वह शनिवार की सुबह अपनी साइकिल से कहीं जा रहा था। अज्ञात वाहन ने प्रेमु को अपने चपेट में ले लिया। मौके से वाहन चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर टाल्को पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
दिमागी हालत ठीक नहीं थी
प्रेमू जेम्को चौक पर स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। वह सुबह अपने घर से साइकिल से काम के लिए निकला था। उसे कहीं ऑर्डर पर काम के लिए जाना था। तभी जेम्को चौक के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों के अनुसार प्रेमू लोहार की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।