द फॉलोअप टीम, हैदराबाद:
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गैंगरेप की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात 9.30 बजे की है। यहां एक दंपति शादी समारोह में शामिल होकर बाइक पर सत्तेनापल्ली अपने घर लौट रहे थे। पलाडुगु चौराहे के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि बदमाशों ने दंपत्ति के साथ लूटपाट किया और विरोध करने पर महिला के साथ गैंगरेप किया।

दंपत्ति के साथ लूटपाट भी किया
मिली जानकारी के मुताबिक दंपति के साथ पहले मारपीट की गई और लूटपाट भी किया। इसके बाद महिला को घसीटकर खेत ले गए, जहां कथित तौर पर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। दंपति को गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने में लापरवाही बरती, जिससे लोगों में आक्रोश है।

दंपति का इलाज चल रहा
घटना की आधी रात को दंपति सत्तेनापल्ली पुलिस स्टेशन गए, लेकिन उन्हें इसलिए मेडिकोंडुरु पुलिस स्टेशन भेज दिया गया क्योंकि वह उस क्षेत्र की घटना नहीं थी। काफी देर बाद उसी रात को मामला दर्ज कर लिया गया है। दंपति का इलाज चल रहा है।
राज्य में लोगों में आक्रोश
जानकारी के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से राज्य में लोगों में आक्रोश है। इस घटना की निंदा करते हुए विपक्षी टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने दंपति को एक थाने से दूसरे थाने भेजने के लिए पुलिस की आलोचना की है।