logo

साकी नाका रेप केस: दरिंदो ने महिला से दुष्कर्म किया, पीटने के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दिया रॉड, "मौत"

साकी नाका रेप केस: दरिंदो ने महिला से दुष्कर्म किया, पीटने के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दिया रॉड, "मौत"

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

मुंबई के साकी नाका रेप केस की पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। गौरतलब है कि महिला शुक्रवार की रात को साकीनाका इलाके में खड़ी एक टेंपो में घायल अवस्था में मिली थी। उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो रेप की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक आदमी महिला को पीटता दिखा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

साकी नाका के खैरानी रोड में जख्मी मिली थी महिला
घटना के विषय में मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला 9 सितंबर के अहले सुबह साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली थी। महिला को तुरंत मुंबई के राजीवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर्स के मुताबिक महिला के साथ काफी बर्बरता की गई। पहले तो उसका रेप किया गया और फिर बुरी तरह से पीटने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया गया। पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगा है उसमें दिख रहा है कि आरोपी बुरी तरह से महिला की पिटाई कर रहा है। 

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है
मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी है कि पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 376, 323 और धारा 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ये भी बताया कि उन्हें आशंका है कि वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में भी जुटी है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत का काम करेगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहन चौहान है। 

दुष्कर्म पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई
गौरतलब है कि पुलिस को शक है कि महिला के साथ गैंगरेप किया गया होगा। महिला को रेप के बाद बुरी तरह से पीटा गया है। पिटाई के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड से हमला किया गया। बर्बरता की वजह से महिला बुरी तरह से जख्मी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साकी नाका केस ने दोबारा देश को निर्भया केस की याद दिला दी है। इधर मामले को लेकर महाराष्ट्र में लोगों में काफी आक्रोश है। विपक्ष ने भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है।