logo

आरपीएफ को ट्रेन से मिली अंग्रेजी शराब की 18 बोतल, संदिग्ध बैग में रखा था

आरपीएफ को ट्रेन से मिली अंग्रेजी शराब की 18 बोतल, संदिग्ध बैग में रखा था
द फॉलोअप टीम, कोडरमा:
कोडरमा स्टेशन पर आसनसोल वाराणसी पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। कोच संख्या ER 22046 से आरपीएफ़ ने एक काले रंग का बैग बरामद किया। बैग संदिग्ध अवस्था मे था। आरपीएफ ने आसपास बैठे यात्रियों से पूछा यह बैग किसका है। किसी भी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। जब जांच की गयी तो बैग से अंग्रेजी शराब की 18 बोतलें मिलीं। रेलवे पुलिस बल ने इसे जब्त कर लिया। 

एक्ससाइज विभाग को सौंपी गयी शराब
आरपीएफ कोडरमा पोस्ट प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि संदिग्ध बैग से अंग्रेजी शराब की 18 बोतल शराब मिली है। कीमत 5,580 बतायी जा रही है। मामले को लेकर कोडरमा पोस्ट के एसआई अंकुर कुमार ने शराब को जब्त करके, एक्साइज विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। बोतलें किसकी है इसकी जांच की जा रही है।