logo

अंबिकापुर में मां, बेटे और ससुर की निर्मम हत्या, आंत तक आ गयी बाहर 

अंबिकापुर में मां, बेटे और ससुर की निर्मम हत्या, आंत तक आ गयी बाहर 

द फॉलोअप टीम, रायपुर:

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में उदयपुर थाना क्षेत्र में एक भयावह घटना घटी। बुधवार देर रात बदमाशों ने परिवार के तीन सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतकों में एक महिला, उसका बेटा और ससुर शामिल हैं। महिला का शव घर के अंदर, बच्चे का शव घर से 50 मीटर दूर और थोड़ी दूर पहले ससुर का शव। ग्रामीणों की नजर जब शव पर गयी तो पुलिस सूचना दी। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मृतकों कलावती सिरदार (27),  चंद्रिका सिरदार (10) और मेघूराम सिरदार (50) शामिल है। 

बच्चे की बेरहमी से हत्या 
ग्रामीणों ने सबसे पहले बच्चे का शव देखा तो वह चकित रह गए। क्योंकि बच्चे को इतनी बेरहमी से मारा गया है कि उसकी आंत बाहर आ गया है। इसके बाद ग्रामीण ने देखा थोड़ी ही दूर में मेघूराम सिरदार का शव पड़ा था। पुलिस पहुंची तो कलावती का शव कमरे में मिला। घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। एक ग्रामीण को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके चेहरे और शरीर पर खून के धब्बे मिले हैं। 

अवैध संबंध की आशंका 

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मेघूराम के 4 बेटे हैं, लेकिन सब अलग-अलग रहते हैं। 4 बेटों में कलावती के पति ने 3 साल पहले मौत हो चुकी है। बेटे को पालने के लिए कलावती घर में ही शराब बनाकर बेचने लगी। ग्रामीणों का कलावती के घर आना-जाना लगा रहता था। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 2-3 बजे चिल्लाने की आवाज आ रही थी लेकिन सबको लगा कि कोई ऐसे ही शोर कर रहा होगा, इसलिए कोई बाहर नहीं निकला। पुलिस इस प्रकरण को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। ग्रामीणों के अनुसार कलावती के शराब बेचने से उसका देवर नाराज था। उसने हिदायत भी दी थी कि वह शराब ना बेचे, लेकिन कलावती ने बात नहीं मानी।