logo

रांची का सदर अस्पताल कोविड सेंटर में तब्दील, केवल कोरोना मरीजों का होगा इलाज

7341news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी रांची में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से सदर अस्पताल को कोविड-19 सेंटर घोषित कर दिया गया है। रांची जिला प्रशासन ने पूरे हॉस्पिटल परिसर को कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया है। यहां की सभी ओपीडी बंद कर दी गयी है। सामान्य मरीजों का इलाज अब यहां नहीं किया जायेगा। केवल कोरोना मरीजों का ही इलाज किया जायेगा। 

उपायुक्त छवि रंजन ने दी जानकारी
सदर अस्पताल में अब केवल कोरोना संक्रमित ही भर्ती किये जा सकेंगे। यहां कोरोना के संदिग्ध मरीजों का सैंपल भी लिया जायेगा। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने रविवार को सदर अस्पताल परिसर में व्यवस्था का जायजा लिया और इस बात की जानकारी दी।