logo

10 साल कमरे में प्रेमिका को प्रेमी ने छिपाकर रखा, अब जाकर की शादी

10 साल कमरे में प्रेमिका को प्रेमी ने छिपाकर रखा, अब जाकर की शादी

द फॉलोअप टीम, त्रिवेंद्रम:

केरल के पलक्क्ड़ से कुछ महीने पहले खबर आR थी कि एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को 10 साल तक एक ही कमरे में छिपा कर रखा था। वो 10 साल से प्रेमिका की जरूरत की चीजें कमरे में पहुंचाता रहा था लेकिन किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई कि कमरे में एक लड़की छिपी है। अब इस कहानी में नयी अपडेट यह है कि प्रेमी रहमान ने प्रेमिका से शादी कर ली है। स्थानीय सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। शादी के वक़्त सूती सलवार पहने प्रेमिका साजिता खुश थी और रहमान ने पारंपरिक धोती और शर्ट पहना था। 

विधायक भी हुए शामिल 
दंपति ने शादी के बाद मिठाइयां बांटी। प्रेमी रहमान ने कहा, 'हम खुशहाल और शांतिपूर्वक जीवन जीने की कामना करते हैं।' साजिता के माता-पिता समारोह में शामिल हुए लेकिन रहमान के रिश्तेदार शामिल नहीं हुए। स्थानीय विधायक के. बाबू भी शादी में शामिल हुए और उन्होंने दंपति को अपना घर बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया। साजिता और रहमान की उम्र अब 30 साल के आसपास है। 

मामला दर्ज हुआ था 
केरल राज्य महिला आयोग ने इस मामले में रहमान के विरुद्ध एक मामला तक दर्ज किया था। आरोप था कि उसने एक महिला को इतने लंबे समय तक बंधक बना कर रखा है. हालांकि, रहमान इससे इनकार करता रहा, उसने कहा कि वो साजिता से प्यार करता है और दोनों अपने मर्जी से एक साथ हैं। अब जब दोनों ने शादी कर ली है, तो मामला भी वहीं खत्म हो गया है।