logo

किताब का निकाला जा रहा है गलत मतलब :  सलमान खुर्शीद

किताब का निकाला जा रहा है गलत मतलब :  सलमान खुर्शीद

द फॉलोअप टीम, डेस्कः

सलमान खुर्शीद की बुक को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। खुर्शीद ने हिंदुत्व और आइएसआइएस के बीच तुलना को लेकर उनकी किताब को निशाना बनाने वालों पर नजर डालते हुए कहा कि वह लोग अंग्रेजी में कमजोर है। जो ऐसा समझ रहें हैं। खुर्शीद ने कहा कि उन्हें एक बार फिर से पूरी ध्यान से बुक का अनुवाद करना चाहिए। 

क्या है मामला 

बता दें कि सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या्: नेशनहुड इन आवर टाइम्से' में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आइएसआइएस के जिहादी इस्लाम से करने को लेकर काफी दिनों से खूब विवाद खड़ा हो गया है।

इस्लाम ने नहीं किया विरोध 

सलमान खुर्शीद ने कहा, ' मैंने यह नहीं कहा कि ISIS और हिंदुत्व एक जैसे हैं और मैंने यह भी कहा है कि आइएसआइएस और बोको हराम इस्लाम धर्म का दुरुपयोग करते हैं, लेकिन आज तक किसी इस्लामी अनुयायी ने इसका विरोध नहीं किया। किसी ने नहीं कहा कि मैं उनके धर्म की छवि खराब कर रहा हूं।'

मैं हिंदू तथा हिंदू धर्म से प्रेम करता हूं : सलमान खुर्शीद
खुर्शीद ने आगे कहा ऐसा लगता है कि कुछ लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे हिंदू धर्म के दुश्मन हैं और डरते हैं कि उनकी सच्चाई सामने आ जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा,' मैं हिंदू तथा हिंदू धर्म से प्रेम करता हूं, यदि ऐसा नहीं होता तो कल्कि धाम में लगातार नहीं आता। मेरी किताब के कुछ तथ्य को वह लोग तोड़ मरोड़ रहे हैं जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती। मैंने किसी धर्म पर टिप्पणी नहीं की है। मेरी टिप्पणी केवल धर्म का दुरुपयोग करने वालों पर थी। ऐसे लोग हिंदू धर्म में भी हैं और मुस्लिम धर्म में भी। सबके तरीके अलग अलग होते है। आइएसआइएस के तरीके भी गलत हैं जिसका उल्लेख किया है।