logo

कैबिनेट विस्तार से पहले पूर्व CM नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज 

2न0.jpg

बिहार
बिहार नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके नए आवास 7 सर्कुलर रोड जाकर मुलाकात की। वहां दोनों नेताओं के बीच 25 से 30 मिनट तक बात हुई। इस दौरान मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

अगले कुछ दिनों में होगी कैबिनेट विस्तार
राज्य में नए कैबिनेट की विस्तार होनी है। अब ऐसे में आज दोनों नेताओं के मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है कि अगले चार-पांच दिनों में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनोंं के बीच राज्य के विकास को लेकर कई मुद्दों पर बात-चीत हुई। हालांकि इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी डीप्टी सीएम बिजेंद्र यादव के घर पर पहुंचे उसके बाद नीतीश कुमार से मुलाकात की।

सीएम सम्राट आज दिल्ली रवाना होंगे

दरअसल आज शाम साढ़े 6 बजे सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना होंगे। माना जा रहा है कि वहां मुख्यमंत्री की मुलाकाक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है। इसके अलावा वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे। कैबिनेट विस्तार को लेकर एनडीए घटकों के बीच चर्चा हो सकती है।

Tags - Samrat Choudhary meets Nitish Kumar Bihar politics buzz cabinet expansion Bihar CM meeting former CM