logo

वीर सावरकर और स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व एक ही है, अलग नहीं- मोहन भागवत

वीर सावरकर और स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व एक ही है, अलग नहीं- मोहन भागवत

द फॉलोअप टीम, दिल्‍ली:

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि वीर सावरकर और संघ को बदनाम करने की साजिश चल रही है। वीर सावरकर का हिंदुत्व, स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व ऐसा बोलने का फैशन हो गया है, जबकि सच्चाई यह है कि हिंदुत्व एक है। 2014 के बाद वीर सावरकर का युग आ गया है। आज देश में सबको भागीदारी मिल रही है हम एकजुट हो रहे हैं और यही हिंदुत्व है। सावरकर तुष्टिकरण के विरोधी थे। अब 75 साल बाद हिंदुत्व को जोर से बोलने की जरूरत है। हमारी पूजा विधि अलग- अलग है लेकिन पूर्वज एक हैं। हिंदुत्व एक ही है जो सनातन है। उन्‍होंने उक्‍त बातें वरिष्ठ पत्रकार औऱ लेखक उदय माहूरकर की पुस्तक वीर सावरकर: द मैन हू कैन्ड हैव प्रिवेंटेड पार्टिशन Veer Savarkar : The Man Who Could Have  Prevented partition के विमोचन के मौके पर कहीं। कार्यक्रम दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ था।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुत्व पर रखी अपनी बात

मोहन भागवत ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही वीर सावरकर को बदनाम करने की मुहिम चली है। अब इसके बाद स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद सरस्वती और योगी अरविंद को बदनाम करने का नंबर लगेगा, क्योंकि सावरकर इन तीनों के विचारों से प्रभावित थे। मोहन भागवत ने कहा विचार मानवता का ही है। मानवता के विचार को ही भारतीय परंपरा की भाषा में धर्म कहा जाता है। पूजा अलग-अलग हैं। भारतीय भाषा की परंपरा के अर्थ में धर्म का अर्थ वह नहीं है। जोड़ने वाला, ऊपर उठाने वाला, बिखरने ना देने वाला, यह लोक और परलोक में सुख देने वाला, प्रथम, मध्य और अंत तीनों जगह आनंदमय और प्रत्येक के स्वभाव को ध्यान में रखते हुए उसके कर्तव्य का निर्धारणकरण देने वाला शाश्वत तत्व धर्म है।




मोहन भागवत ने कहा कि यदि इसे आज की भाषा में समझाना है तो हमें यही कहना पड़ेगा कि मानवता या संपूर्ण विश्व की एकता। सावरकर जी ने उसका ही प्रतिपादन किया है। उसको अलग शब्द हिंदुत्व देकर प्रतिपादित क्यों किया गया। उसके पहले नहीं किया गया था या हिंदुत्व शब्द का उपयोग करते तो किसी को ऐसा नहीं लगता था कि कुछ अलग बात हो गई।