logo

राजद : संजय यादव को मिली बड़ी जिम्मेवारी,  बनाये गए प्रधान महासचिव

11946news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव को उनकी पार्टी राजद में बड़ी जिम्मेवारी मिली है। नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उन्हें झारखंड राजद का प्रधान महासचिव बनाया गया है। नई जिम्मेवारी के बाद संजय यादव ने कहा है कि झारखंड में उनकी पार्टी का बड़ा जनाधार है। आने वाले दिनों में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारों से अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के साथ हमारी पार्टी की अवधारणा विकास की है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में चल रही मौजदा सरकार में राजद यह सुनिश्चित करेगा कि पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर अगड़ी जाति के लोगों को उनका अधिकार मिल सके। 

 

महीने में दो दिन तेजस्वी देंगे झारखंड में समय

तेजस्वी यादव अब झारखंड में राजद को मजबूती देने के लिए महीने में दो दिन समय देंगे। महीने के आखिरी रविवार को वह झारखंड आएंगे। इस दौरान वह संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। पटना जाकर झारखंड राजद के नेताओं की सलाह पर तेजस्वी ने अपनी सहमति दे दी है।

 

 

सुरेश पासवान को बनाया गया संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष

पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को भी बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है। उन्हें झारखंड संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। अभी वह देवघर जिला अध्यक्ष हैं। पासवान हेमंत सोरेन के 13 महीने वाली सरकार में नगर विकास मंत्री थे। नई जिम्मेवारी मिलने के बाद उन्होंने पार्टी के प्रति आभार जताया है।