logo

सरयू राय की पार्टी ने नगर निगम को दिया अल्टीमेटम

4759news.jpg
द फॉलोअप टीम,जमशेदपुर:
मानगो में सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा ने नगर निगम को अल्टीमेटम दिया है। दरअसल मानगो की महावीर कॉलोनी में लोटस रेसीडेंसी के सामने कई दिनों से गंदा पानी बह रहा है। लेकिन फिर भी मानगो नगर निगम अभी तक इस मामले पर कोई कदम नहीं उठा रहा है। नगर निगम को चार फरवरी तक समय दिया गया है। समस्या दूर नहीं हुई तो निगम कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें......

बस्ती के लोगो ने दी जानकारी 
महावीर कॉलोनी के निवासियों ने भारतीय जनता मोर्चा के पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा से आग्रह किया था। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को  स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना। बस्तीवासियों ने वहां की प्रमुख समस्या लोटस रेसिडेंसी के सामने सीवरेज के पानी से  जलजमाव को लेकर बताया। जिससे वहां की जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले उन्होंने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय को लिखित तौर पर जानकारी दी थी, लेकिन इस पर कोई कारवाई नहीं हुई।