logo

सरयू राय की पार्टी भाजमा राज्य का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुटा

2485news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी ने 15 नवंबर को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पार्टी के नेता-कार्यकर्ता जमशेदपुर पश्चिमी, जुगसलाई व पोटका विधानसभा में जाकर झारखंड राज्य की स्थापना और भविष्य का झारखंड कैसा हो, इसके लिए संकल्पित हैं। भाजमो कार्यकर्ता सरयू राय के सपनों का झारखंड के निर्माण में जुटे हुए हैं। भारतीय जनता मोर्चा के महानगर के जिला संयोजक रामनारायण शर्मा ने यह जानकारी दी।

पार्टी को विस्तार देने की योजना
भाजमो ने झारखंड स्थापना दिवस एवं वीर बिरसा मुंडा की जयंती मनाने को लेकर व्यापक तैयारी चल रही है। भाजपा के नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। मालूम हो कि विधायक सरयू राय व उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इस बात के लिए सतत प्रयासरत हैं कि भाजमो को झारखंड स्तर की पार्टी का रूप दिया जा सके। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को बनाया है, जो राज्य भर में इसका विस्तार देने की योजना में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें.......

Trending Now