logo

आज पृथ्वी के बेहद करीब है शनि ग्रह, आप ऐसे देख सकते हैं उसका खूबसूरत छल्ला

आज पृथ्वी के बेहद करीब है शनि ग्रह, आप ऐसे देख सकते हैं उसका खूबसूरत छल्ला

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

आज शनि ग्रह पृथ्वी के बेहद पास है। यह बेहद ही अद्भुत होने वाला है, लेकिन आपको इसे बिना किसी चश्मे के देखना होगा। सूर्य की परिक्रमा करता हुआ शनि, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक तरफ रहते हुए सीधी रेखा में दिखाई देगा। आज रात आप इस नजारे को देख पाएंगे। पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 365 दिन लगते हैं जबकि शनि को सूर्य की एक पूर्ण परिक्रमा पूरी करने में लगभग 29.5 वर्ष लग जाते  हैं। पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक डॉक्टर सुवेंदु पटनायक ने बताया कि , ‘भारतीय समय के अनुसार, सुबह 11.30 बजे, शनि और पृथ्वी एक-दूसरे के सबसे नजदीक आ जाएगा होंगे। भारत में ये दिन का समय होगा, लेकिन जहां भी रात होगी, वहां लोगों को एक चमकीला शनि नज़र आएगा।’

हर साल होता है ये नजारा 

शनि पृथ्वी के बेहद पास है, यहां तक कि साधारण टेलिस्कोप से इसके खूबसूरत छल्ले और चांद देखे जा सकते हैं। हर साल एक बार पृथ्वी और शनि अपने कक्ष में घूमते हुए एक-दूसरे के नजदीक आ जाते है।  1 वर्ष और 13 दिनों के वक़्त में, वे एक-दूसरे के सबसे  नजदीक आते हैं। इससे पहले 20 जुलाई, 2020 को दोनों ग्रह एक दूसरे के नजदीक आए थे। अब  14 अगस्त 2022 को एक बार फिर से ये नजारा दिखने को मिलने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार जब दोनों ग्रह एक-दूसरे के बहुत नजदीक होंगे तो औसत दूरी लगभग 120 करोड़ किलोमीटर के करीब होगी। ये उनके मध्य की अधिकतम दूरी की तुलना में 50 करोड़ किलोमीटर कम है जो कि 6 माह उपरांत होती है जब शनि पृथ्वी के दूसरी तरफ होगा। 

बेहद चमकीला है शनि ग्रह आज 
बहुत निकट होने के कारण वैसे भी इन दिनों  शनि ग्रह बेहद चमकीला नजर आ रहा है। पृथ्वी से शनि की दूरी लगातार बदलती रहती है क्योंकि दोनों ग्रह लगातार अलग-अलग मार्ग पर अंतरिक्ष में यात्रा करते हैं। इस यात्रा में जब ये दोनों नजदीक  होते हैं तो उनके बीच की दूरी एक अरब बीस करोड़ किलोमीटर होती है जो कि पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी से आठ गुना अधिक है।ये स्थिति तब होती है जब ये दोनों ग्रह सूर्य के एक ही तरफ  की कक्षाओं में आमने-सामने होते हैं। जब पृथ्वी और शनि आपस में सूर्य की विपरीत दिशाओं में पहुंच जाते हैं  तो वे एक दूसरे से सर्वाधिक दूरी एक अरब  65 करोड़ किमी पर होते हैं जो  पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी से 11 गुना है।