logo

विपिन टोप्पो बने रांची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्य़क्ष, नाना स्व. सावना लकड़ा की विरासत संभालेंगे

16944news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और बिहार तथा झारखंड सरकार में मंत्री सह खिजरी विधायक रहे स्व. सावना लकड़ा के नाती विपिन टोप्पो ने रांची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव मे जीत हासिल की। उनकी जीत पर झारखंड प्रदेश प्रभारी आर.पी.एन सिंह , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री रामेश्वर उरांव, मांडर विधायक बंधु तिर्की. सांसद गीता कोड़ा ,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजिनी सहित अन्य ने बधाई दी। 

नाना की राजनीतिक विरासत संभालेंगे विपिन
स्व. सावना लकड़ा के बाद विपिन टोप्पो अपने नाना के नक्शे कदम पर चलकर उनके अधूरे काम और राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी से जुड़ कर चुनाव में आगे आए हैं। विपिन टोप्पो झारखंड प्रदेश आदिवासी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। यह सेना आदिवासी जमीन से जुड़े अवैद कब्जे, आदिवासी मुद्दे और शोषित लोगों के लिए काम करता है। देश के शहीद वीरों को श्रद्धांजली प्रदान करने वाली राष्ट्रीय युवा शक्ति जैसे संगठन से भी विपिन टोप्पो जुड़े हुए हैं। 

स्वर्गीय सावना लकड़ा का राजनीतिक करियर
स्व. सावना लकड़ा के अधूरे सपने को पूरा कर जनता की भलाई करना, राजनीति मे युवाओं की भागीदारी बढ़ाना, जल जंगल जमीन का बचाव कार्य करना और लोगो के हित में कार्य करना इनका मुख्य उद्देश्य है। आपको बता दें कि सावना लकड़ा ने सत्तर के दशक में राजनीति शुरू की। वह अपने क्षेत्र में एक जुझारू नेता के रूप में जाने जाते थे। 1975 से वह चुनावी राजनीति में उतरे। उन्होंने 1975 से निर्दलीय चुनाव लड़ना शुरू किया। 

झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे सावना लकड़ा
सन 2000 मे उन्होंने कांग्रेस पार्टी से खिजरी विधानसभा से जीत हासिल की। बिहार सरकार मे भवन निर्माण मंत्री बने और झारखं. अलग राज्य के लिए आंदोलन किया तथा झारखंड अलग राज्य की मांग के लिये मंत्री पद से इस्तीफा दे कर आरजेडी कांग्रेस गठबंधन सरकार पर दबाव देकर अलग राज्य की लड़ाई लड़े और 2009  में कांग्रेस के विधायक दल के नेता भी रहे।