द फॉलोअप टीम, भोपाल:
कोराना के लॉक डाउन ने जिंदगी की गति थाम दी। इस दंश से लोग उबर नहीं पा रहे हैं। स्कूल-कॉलेज भी बंद। वहां के स्टाफ की भी आर्थिक दिक्तत । नए सेशन के लिए स्कूल फी ले रहे हैं, लेकिन उन अभिभावक के सामने अतिरिक्त फी देने का संकट है, क्योंकि कई की तो नौकरी ही चली गई। कई का रोजगार बंद हो गया। ऐसे ही लोग मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मिलने गए थे। उनसे आग्रह किया गया कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी स्कूल भारी-भरकम फी वसूल रहे हैं। आखिर हम लोग क्या करें! मर जाएं? एक खबर के मुताबिक मंत्री बाले, मरना है तो मर जाओ! इसके बाद से मंत्री को हटाने की मांग की जाने लगी है।
इंदर सिंह की विवादित बयान के बाद पैरेंट्स यूनियन के अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा ने कहा कि मंत्री को माफी मांगनी होगी और अगर वह हमारी मांगे पूरी नहीं करेंगे तो वह अपनी पद से इस्तीफा दें। हालांकि इस मामले में अभी इंदर सिंह परमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ बयान
बच्चों के गार्जियन और मंत्री के बीच की बातचीतसोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद इंदर सिंह परमार को हटाने की मांग की जाने लगी। उनका कहना है कि अगर वो खुद इस्तीफा नहीं देंगे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनको हटाना होगा। बता दें कि मध्य प्रदेश पालक महासंघ के करीब 90 से 100 अभिभावक मंत्री से मिलने पहुंचे थे। इन सबने मंत्री से कहा कि वे स्कूलों की फीस कम कराने के लिए कदम उठाएं क्योंकि महामारी की वजह से उनकी कमाई में काफी कमी आई है।
कांग्रेस भी पीछे न रही
कांग्रेस राज्य में पहले से ही शिवराज सरकार से रुष्ट है। क्योंकि कमलनाथ कीअगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को जोड़-तोड़ से हटाकर भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में कोई भी ऐसा मामला हो, तो कांग्रेस के नेता तुरंत बयान देने लगते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मंत्री ने बहुत ही गैर जिम्मेदार रवैये का प्रदर्शन किया है। मंत्री को तुरंत उनके पद से हटा देना चाहिए। एनएसयूआई ने भी सोशल साइट पर मामला उठाया है।