logo

एक सप्ताह बंद रहेंगे दिल्ली में स्कूल, कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और दफ्तर... सिर्फ वर्चुअल क्लास चलेंगी

एक सप्ताह बंद रहेंगे दिल्ली में स्कूल, कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और दफ्तर... सिर्फ वर्चुअल क्लास चलेंगी

द फॉलोअप टीम, दिल्लीः

दिल्‍ली में एक सप्‍ताह के लिए सभी स्‍कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। एक आपात बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदूषण के कारण राजधानी के स्कूल सोमवार से एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगे। अन्य बड़े फैसलों में 14 से 17 नवंबर के बीच निर्माण गतिविधियों पर भी रोक लगाया गया है, साथ ही एक हफ्ते के लिए दिल्ली के दफ्तरों को बंद भी किया गया है। दिल्‍ली में वायु प्रदषण की खराब स्थिति के चलते दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला लिया है। 

सिर्फ वर्चुअल क्लास चलेंगी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शनिवार को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, सोमवार से एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद रहेंगे। सिर्फ वर्चुअल क्लास चलेंगी। कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी का काम बंद किया जाएगा। दफ्तरों में यथासंभव वर्क फ्रॉम होम ही रहेगा। 

कोर्ट ने लगाई थी फटकार 

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली मौजूदा समय में भीषण वायु और जल प्रदूषण का सामना कर रही है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स अति गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया है। दिल्ली के अधिकांश इलाके में विजिविलिटी काफी कम हो गई है। दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार भी लगाई है। जस्टिस एनवी रमना दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने सरकार से कहा कि आप देख रहे हैं कि हालात कितने गंभीर हैं। हम घरों में भी मास्क लगाकर घूम रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों के खोले जाने पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कोई ठोस कदम उठाने को कहा था। जैसे- वाहनों को रोकना और दिल्ली में लॉकडाउन लगाना।