द फॉलोअप टीम, डेस्क:
टाइगर दादा यानी जैकी श्राफ की एक फिल्म बहुत पहले आई थी। जिसमें उनके पालतू कुत्ते की मेहरबानियाें ने दर्शकों को हैरत में डाल दिया था। ऐसी कई फिल्में बनीहैं,जिनमें पशुओं के अंदर संवदेना की परत किसी मनुष्य से बेहतर दिखाई गई हैं। आम जिंदगी में भी कई बार ऐसी मिसालें देखने को मिलती हैं। ऐसी ही एक कहानी
इंस्तानबुल से से पहुंची है। वहां का एक वीडियो दुनिया भर में देखा जा रहा है। जो काफी भावुक कर देने वाला है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों का जानवरों के प्रति लगाव और प्यार और बढ़ गया है। दरअसल इस वीडियो में एक गोल्डेन रिट्रीवर डॉग दिख रहा है। जो एम्बुलेंस के पीछे भागता दिख रहा है। उस एम्बुलेंस में डॉग की मालकिन को ले जाया जा रहा था। कुत्ते की मालकिन की तबियत ख़राब थी, इसलिए जब उन्हें अस्पताल लेकर जाया जा रहा था तभी कुत्ता भी उनके पीछे पीछे भागता हुआ अस्पताल तक पहुँच गया।
वह भी एम्बुलेंस में जाना चाह रहा था
जब यह वीडियो ब्रेक हुआ तो लोगों को पता चल गया कि कुत्ते हमारे सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। कुत्ते ने जब एम्बुलेंस में मालकिन को देखा तो वह भी उसमें जाना चाह रहा था। लेकिन साफ़-सफाई और इन्फेक्शन के डर से उसे एम्बुलेंस में नहीं चढ़ने दिया गया। जब गाड़ी चलनी शुरू हुई तो कुत्ता भी ढूंढ़ने लगा और वह अस्पताल पहुँच गया।
अस्पताल में करता रहा इन्तजार
वीडियो के आखिरी में दिख रहा है कि कुत्ता अस्पताल पहुंचकर एक किनारे में खड़ा है। जैसे मानो लग रहा हो कि वह अपनी मालकिन के ठीक होने का इन्तजार कर रहा हो। कई लोगों का कहना है कि इस वीडियो को देखकर दिल ही पिघल गया। कुछ लोग कह रहे हैं कि इंसान से बेहतर तो कुत्ते होते हैं।