logo

भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य बनीं सीमा पात्रा

12241news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची निवासी भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता सीमा पात्रा को भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की कार्यकर्ताओ ने उनका अभिनंदन किया। मौके पर सीमा पात्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को राष्ट्रीय टीम में स्थान देकर एक कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम किया है। इसके लिए उनके प्रति आभार प्रकट करती हूं।उ न्होंने कहा कि दायित्व बड़ा है, महिलाओ की उत्थान की दिशा में कार्य करना प्राथमिकता में शामिल होगी। संगठन के नीति सिद्धान्तों को  लेकर महिलाओ को जोड़ने का प्रयास करूँगी।

 

स्वागत करने वालो में गंगोत्री कुजूर, काजल प्रधान, आरती कुजूर, मंजुलता दुबे, सरिता पांडे, सोनी हेमरोम, बबिता वर्मा, रेखा केसरी, सुचिता सिंह, सुनीता सिंह, रंजीता सिंह, नीलम चौधरी, लक्ष्मी कुमारी, निशी जायसवाल, अनिता वर्मा, दिव्या साहू, शोभा देवी, पूनम देवी, गीता देवी, अनिता गाड़ी, अमिता भाटिया, पिंकी सिंह और नेहा शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थीं।