द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली:
भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने सरकार पर कोरोना वैक्सीनशन (Corona vaccination) को लेकर तल्ख़ आरोप लगाए है। एसईआईए ने कहा की सरकार ने वैक्सीन (vaccine) की उपलब्धता और डब्लूएचओ(WHO) गाइडलाइंस पर विचार किये बिना कई आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन की इजाजत दे दी।
एसआईआई के कार्यकारी निदेशक का आरोप
बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव (Suresh Jadhav) ने आरोप लगाया कि सरकार ने कई आयुवर्ग के लोगों वैक्सीनेशन की इजाजत दे दी, बिना आकलन किये कि यहां कितनी वैक्सीन की उपलब्धता है और इसको लेकर डब्लूएचओ की क्या गाइडलाइंस हैं। ये काफी गलत है।
इस वजह से भारत में हुई वैक्सीन की कमी
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य से संबंधित आयोजित ई-सम्मलेन के दौरान सुरेश जाधव ने बताया की देश को डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए और वैक्सीन की प्राथमिकता उस हिसाब से होनी चाहिए। उन्होंने कहा, पहले लक्ष्य के अनुसार 30 करोड़ लोगों को टीका दिया जाना था, जिसके लिए 60 करोड़ डोज की आवश्यकता थी, लेकिन हमारे इस लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही सरकार ने पहले 45 साल से ऊपर के और फिर 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम (Vaccination program) शुरू कर दिए जिसके बाद अब हमें वैक्सीन की कमी झेलनी पड़ रही है।
विदेश में होगा वैक्सीन का प्रॉडक्शन
बता दें कि एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) बना रही कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कहा था कि वह मांग पूरा नहीं कर पा रही है और विदेशों में इसके प्रॉडक्शन की योजना बना रही है। हालांकि की द टाइम्स की मानें तो कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अदार पूनावाला (Adaar Poonawala) ने कहा की इस बारे में अगले कुछ हफ्ते में घोषणा होगी।