logo

मुंबई में बारिश का कहर: भरभरा कर गिरी बिल्डिंग में दबे 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 48 ट्रेनें रद्द

11101news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई शहरों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मुंबई के गोवंड़ी इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। अचानक एक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। हादसे में 7 लोग की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में हुई है। बता दें कि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद बीएमसी की टीम मौके पर पहुंची गई।  फायर ब्रिगेड औक अन्य टीमें भी राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मुंबई में हो रही लगातार बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। कुछ दिनों पहले ही सतारा में पहाड़ का मलबा गिरा था। जिसमें कई लोग फंस गए थे। लेकिन अभी यहां पर 5 लोगों को ही खोजा जा सका है। 

येलो अलर्ट जारी 

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। मुंबई में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन ठप हो गया है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 और 25 जुलाई के लिए यहां यलो अलर्ट जारी करते हुए कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।भारी बारिश के चलते पुणे और रायगढ़ में लैंडस्लाइड की खबरें भी सामने आई हैं।

ट्रेने हुईं रद्द 

मुंबई में बुधवार को रुक-रुककर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इस भारी बारिश के चलते उम्बेरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवा रोक दी गई। पटरियों पर पानी भरने के कारण इगतपुरी और खारदी के बीच भी ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। वहीं  रेलवे ने बताया कि भारी बारिश के चलते 48 ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं, 33 के रूट डायवर्ट  और 51 को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।