logo

बारात में आए युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पानी पीने के बहाने घर में घुसा था

8992news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहरी गांव में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह में आए हुए एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  युवक लड़की के घर में पानी पीने के बहाने में घुसा था। जब युवक ने लड़की को अकेला देखा तो उसका रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
लड़की के परिजनों ने हीरोडीह थाना में मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने बताया कि सब लोग  शादी में गए थे। मेरी बेटी घर में अकेली थी। तभी बारात में आये आरोपी सुनील यादव पानी पीने के बहाने उनके घर घुस गया और दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।