logo

देहांत के बाद रिलीज हुआ ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म का पोस्टर, परेश रावल भी आए नजर

देहांत के बाद रिलीज हुआ ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म का पोस्टर, परेश रावल भी आए नजर

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

फ़िल्मी जगत का एक बेहद ही नामचीन सितारा ऋषि कपूर तो अब हमारे साथ नहीं हैं लेकिन उनकी यादों को ताजा रखने के लिए बॉलीवुड में सैकड़ों फिल्में भरी पड़ी हैं। इन फिल्मों को जिसे देखकर कभी लगता ही नहीं है कि बॉलीवुड में रहे इतने शानदार एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट में एक फिल्म और जुड़ गया है 'शर्माजी नमकीन' . इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने से पहले ही ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह चुके थे। आज ऋषि कपूर का जन्मदिन है इसलिए उनके इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। 4 सितंबर 2021 को उनका 69वां जन्मदिन है। 

निधन से पहले शूट हुई थी 
शर्माजी नमकीन के फिल्म की शूटिंग पूरी होने से पहले ही ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनके बाकी बचे किरदार को परेश रावल ने निभाया था। फिल्म की फर्स्ट लुक में परेश रावल भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में जूही चावला भी हैं। ऋषि कपूर के बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी  फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म की कहानी एक 60 साल के बुजुर्ग के चारों ओर घूमती है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म का डायरेक्शन हितेश भाटिया ने किया है। 

रिलीज डेट तय नहीं  
फिल्म का दो पोस्टर रिलीज हुआ है एक में ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं और दूसरे में परेश रावल। इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘हमें एक बहुत ही खास फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का पोस्टर पेश करते हुए गर्व हो रहा है, जिसमें हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक  ऋषि कपूर है, उनके शानदार करियर को हमेशा संजो कर रखा जाएगा। फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहन, अभिषेक चौबे ने प्रड्यूस किया है। अभी फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं है।