logo

समुद किनारे दिखा 41 किलो का चमकीला गोला, लेकिन ये है क्या चीज

6563news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क:
अमेरिका के फ्लोरिडा के पास एक देश है बहामास। यह देश समुद्र के बीच में स्थित है। यहाँ से ताजा खबर आ रही है कि यहां एक अजीब सा, चमचमाता हुआ सा गोला मिला है। हार्बर आईलैंड में समुद्र के किनारे इस गोले को सबसे पहले एक ब्रिटिश लड़की ने देखा था। उसने गोले के साथ कुछ तस्वीरें लीं जो काफी वायरल हुई। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह गोला आखिर है क्या ? वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगा लिया कि आखिर ये चीज है क्या। 

क्या बताते हैं वैज्ञानिक 
गोले पर रशियन भाषा में लिखा है कि इसका वजन 41 किलो है  और यह 2018 में बना है।  साथ ही उसकी कैपेसिटी भी लिखी है 43 लीटर। इसकी टेंपरेचर रेंज 170 डिग्री सेल्सियस से -196 डिग्री सेल्सियस है।  ये टाइटेनियम का बना है। कई साइंटिस्टों ने इसका राज खोला है रिचर्ड ब्रैन्सन की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के चेयरमैन मार्क मोराबितो ने कहा, “99 प्रतिशत दावे के साथ कहा जा सकता है कि ये चीज किसी तरह के रॉकेट में इस्तेमाल होने वाला हाइड्राजीन टैंक है।  यह बिना इंसानों वाले रॉकेट में इस्तेमाल होता है.” लंदन के इंपीरियल कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के डॉक्टर मार्टिन आर्चर भी कहते हैं कि ये चीज साफतौर पर एक हाइड्राजीन टैंक है।