logo

रांची में हो रही भोजपुरी फ़िल्म अनाथों के नाथ भोलेनाथ की शूटिंग, कलाकार सम्मानित

6502news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
करपुराम प्रोडक्शन और डीसबुशन के बैनर तले बन रही धार्मिक एवं पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म अनाथों के नाथ भोलेनाथ की शूटिंग रांची समेत झारखंड के विभिन्न स्थानों में चल रही है। जिसमें अभिनेता छोटू छलिया, अभिनेत्री बेबी काजल, सोनल द्विवेदी, निर्देशक विष्णु शंकर बेलू, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, जे नीलम, अरुण काका, जय सिंह, ओपी कश्यप, नटवर, कविता राज सिंह मुख्य भूमिका में है। लिरिक्स व म्यूसिक आर आर पंकज, फाइट हीरा लाल यादव ,लाइन प्रोड्यूसर लव पाठक एवं pro संजय पुजारी हैं। रांची में बुधवार को इनसे समाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन और भोजपुरी युवा विकास मंच का प्रतिनिधिमंडल मिला। कलाकारों को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर मंच के अध्यक्ष अशुतोष द्विवेदी, संरक्षक राजीव रंजन, एके ग्रुप के निदेशक अमर भारती, जोहार फार्मा सीयूटिकल के निदेशक अमित कुमार,ऋषि रंजन यादव आदि उपस्थित थे। यह जानकारी धीरज अग्रवाल ने दी।

फिल्म सिटी बन जाने से स्थानीय कलाकारों को मिलेगा रोजगार
मौके पर कलाकारों ने कहा कि झारखंड के लोग बहुत अच्छे हैं। उनके सहयोग एवं आशीर्वाद से ही हम यहाँ आ पाते हैं। यहाँ की खूबसूरत वादियां ओर आबो-हवा आने पर मजबूर करती हैं। अगर झारखंड सरकार ध्यान दे तो जल्द ही यहाँ अच्छी फिल्म सिटी का निर्माण हो सकता है। इससे स्थाकनीय कलाकारों को रोजगार भी मुहैया हो पायेगा।