logo

रांची में दिनदहाड़े गोली-बारी, हिनू पैंटालून्स के पास युवक की हत्या

10790news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी के बीचों बीच हिनू में पैंटालून्स मॉल के पास सड़क पर ही दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दिन के साढ़े ग्यारह बजे की है। मृत युवक का नाम अल्ताफ था। वे डोरंडा के रहने वाले थे। वे एक जमीन कारोबारी थे और फिलहाल नगड़ी रहते थे।
 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर ही अल्ताफ अपनी कार में बैठे थे। तभी बाइक सवार आए और अंधाधुन 6-7 राउंड फायरिंग की। मौके पर ही अल्ताफ की मौत हो गई। इस वक्त पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। 



15 दिन पहले भी हुई थी फायरिंग
जानकारी मिली कि वार्ड 49 की पार्षद के साथ अल्ताफ का जमीन से जुड़ा विवाद था। इसी विवाद में 15 दिन पहले भी गोली चली थी। इस मामले में अल्ताफ की तरफ से डोरंडा थाने में शिकायत भई दर्ज कराई गई थी। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद आईओ ने आरोपियों के साथ मिली भगत की और कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आज अल्ताफ की हत्या कर दी गई। 



पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में 
घटना स्थल पर सिटी एसपी सहित हटिया के डीएसपी, डोरंडा थाने प्रभारी और अन्य लोग पहुंच चुके हैं। वे आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगे हैं। वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर दी गई है, बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले डोरंडा की तरफ भागे हैं।