logo

117 वां श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव: गो भक्तो ने गायों को आहार देकर कमाया पुण्य

14884news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

117 वां  एक दिवसीय श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव रांची गोशाला हरमू रोड प्रांगण में बड़े धूम धाम से मनाया गया। प्रातः 7:30 बजे श्री गणेश पूजन, हवन हुआ। गणेश पूजन व हवन श्रीप्रकाश काबरा सपत्नी ने हिस्सा लिया। तुलादान के साथ महोत्सव प्रारम्भ हुआ। गो भक्तो ने गायों को आहार देकर पुण्य अर्जित किया। गो पूजन व गो दर्शन रांची गौशाला प्रांगण में पूरे दिन चलता रहा। काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों व् बच्चों ने वृद्धों ने वह  गो भक्तों ने बड़े प्यार से गो माता का पूजन किया गोमाता को वस्त्र भेंट किया। गुड़ पालक रोटी चोकर खिलाया।

तुलादान के अवसर सैकड़ो दान दाताओं ने अपना वजन तुला दान के माध्यम से कराकर गो माता के लिए चोकर,गुड़,हरा घास, का दान किया।
उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने भी अपना तुलादान कराया। उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने बताया कि सभी प्रकार के कष्टों का एक ही समाधान वह है तुलादान। गोपाष्टमी पर तुलादान का विशेष महत्व है किसी भी तरह के कष्टों और दुखों से मुक्त होने के लिए गोपाष्टमी के दिन आप गौशाला आकर तुलादान करवा सकते हैं। मंत्री प्रदीप राजगढ़िया और संयोजक बसंत गौतम ने बताया कि गो पूजन के लिए शहर के आठ विभिन्न स्थानों पर  गो माता के पूजन की व्यवस्था गोशाला की तरफ से की गयी।

 

गोमाता आपके द्वार

गोमाता आपके द्वार विभिन्न जगहों के साथ इस कार्य के लिए प्रभारी बनाए गए। जिनकी देखरेख में गो पूजन का कार्य संपन्न हुआ। आसपास के गो भक्त महिलाएं बच्चो ने इन जगहों पर गो माता का पूजन दर्शन किया तथा उन्हें आहार भी दिया।
चांदनी चौक -कांके रोड- दीपक सरावगी
श्रीराम गार्डन -कांके रोड- पवन बजाज
श्री कृष्ण नगर कॉलोनी- रातू रोड- ओमप्रकाश बरेजा होटल सिटी पैलेस -लालपुर- विजय राजगढ़िया 
मेकी रोड -महावीर चौक -शिव भगवान अग्रवाल 
दुर्गा मंदिर -बकरी बाजार- निर्मल मोदी 
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर- सेवा सदन -शिव शंकर साबू आरोग्य भवन- बरियातू- सुनील कुमार गुप्ता ।
बरियातु फायरिंग रेंज-पवन केडिया

 

गो माता के लिए दे सकते हैं दान
अध्यक्ष पुनीत  कुमार पोद्दार ने कहा कि घरों में होने वाले मांगलिक कार्य जन्मोत्सव, शादी की वर्षगांठ ,गृह प्रवेश, विवाह इत्यादि पर भी आप गोशाला को अनुदान दें, किसी भी दुख अथवा मांगलिक खुशी के कार्यों में गायों को हरा चारा अवश्य खिलाएं। वर्तमान समय में गौशाला के  महोत्सव की सफलता के लिए कमेटी के सारे सदस्य तन मन धन से जुड़े हुए हैं। महोत्सव में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल मंत्री प्रदीप राजगढ़िया उप मंत्री प्रमोद सारस्वत , सुरेश जैन, कोषाध्यक्ष दीपक पोदार, महोत्सव संयोजक बसंत कुमार गौतम,  अरुण बुधिया, राजेन्द्र बंसल रांची गौशाला न्यास के ट्रस्टी राजकुमार केडिया, किशोरी लाल चौधरी, सतीश तुलसियान, राजकुमार  टिबड़ेवाल उपस्थित थे।