logo

सिद्धू पहुंचे करतारपुर साहिब, इमरान को बताया बड़ा भाई, बीजेपी ने कहा पाकिस्तान प्रेमी

सिद्धू पहुंचे करतारपुर साहिब, इमरान को बताया बड़ा भाई, बीजेपी ने कहा पाकिस्तान प्रेमी

द फॉलोअप टीम, दिल्लीः 
नवजोत सिंह सिद्धू इस वक्त पाकिस्तान की यात्रा पर हैं। वहां वह करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए पंहुचे हैं। लेकिन वहां जाते ही सिद्धू ने ऐसा बयान दिया है कि भाजपा उन्हे पाकिस्तान प्रेमी कह रही है। नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी पर सियासत शुरू हो गई है। सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई कह दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। सिद्धू के इस बयान पर BJP प्रवक्ता संबित पात्रा भड़क गये। संबित ने कहा कि सिद्धू ने फिर अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाया है। वे हमेशा से पाकिस्तान का गुणगान करते रहते हैं। यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।


भव्य तरिके से हुआ स्वागत 
गौरतलब है कि पाकिस्तान पहुंचने पर सिद्धू का शाही स्वागत हुआ। उन पर फूलों की वर्षा की गई। करतारपुर साहिब के CEO ने कहा कि पूरा पाकिस्तान आपका स्वागत करता है। इसी  पर सिद्धू ने कहा कि इमरान मेरे बड़े भाई हैं। उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है। 


पहले भी दोनों की नजदीकियों की चर्चा हुई है 
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सिद्धू और इमरान खान से नजदीकी देखी गयी हो।  पहले भी वह इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे। वहां  उन्होंने पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा को गले लगाया था। करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर पाकिस्तान में हुए कार्यक्रम में भी गए थे। हालांकि इसे क्रिकेट से जोड़कर देखा जाता है कि दोनों ने कभी साथ क्रिकेट खेला है इसलिए दोनों में अच्छी दोस्ती है।