logo

सिमडेगा: 19 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल में बेचने की फिराक में था! 

12056news.jpg

द फॉलोअप टीम, सिमडेगा: 

नशा तस्करों के खिलाफ सिमडेगा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 19 किलो गांजा के साथ 1 गांजा तस्कर को पकड़ा है। गांजा तस्कर यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। कोलेबिरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। संध्या गश्ती के दौरान पलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। 

 

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक कोलेबिरा पुलिस को सांध्य गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीठ में बैग और हाथ में कार्टून लिए कोलेबिरा बस स्टैंड में खड़ा है। सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां मटमैला कपड़ा पहने एक व्यक्ति दिखा। वो पुलिस की नजर बचाकर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में शख्स ने अपना नाम दिनेश कुमार बताया। वो यूपी के आजमगड़ जिला स्थित साकिन बिरोजपुर का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि बैग और कार्टून में गांजा है। 

ओड़िशा से नेपाल गांजा पहुंचाने की तैयारी
पूछताछ में गिरफ्तार शख्स ने बताया कि उसने ओडिशा से गांजा खरीदा था। उसे गांजा बिहार होते हुए नेपाल पहुंचाना था। शख्स के पास से बैग में 1-1 किलोग्राम गांजा का 6 बंडल और कार्टून से 5-5 किलो का 1 मंडल मिला। कार्टून से 1-1 किलो का 3 और बंडल भी मिला। कुल 19 किलोग्राम गांजा लेकर व्यक्ति जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 9 लाख रुपये होती। शख्स को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

सिमडेगा के जरिए होती है गांजे की तस्करी
मिली जानकारी के मुताबिक सिमडेगा से सटे सीमावर्ती राज्य क्रमश ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर से सिमडेगा जिला से होते हुए गांजा नेपाल ले जाया जाता है। पुलिस ने अभी तक कुल 1644.34 किलो गांजा बरामद किया है। अब तक कुल 24 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गांजा की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 11 वाहन भी जब्त किए गए हैं।