logo

मुंबई-पुणे नेशनल हाइवे पर आपस में भिड़ी 6 गाड़ियां, 3 की मौत वहीं 6 गंभीर रूप से जख्मी

मुंबई-पुणे नेशनल हाइवे पर आपस में भिड़ी 6 गाड़ियां, 3 की मौत वहीं 6 गंभीर रूप से जख्मी

द फॉलोअप  टीम, मुंबई:

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बोरघाट में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। ताज्जुब की बात है कि इस हादसे में 6 गाड़ियां एक साथ आपस में टकरा गईं। गाड़ियों में 3 कार, 1 प्राइवेट बस, 1 टेम्पो और एक ट्रेलर शामिल है। हादसे 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी वहीं 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 

आवागमन हुआ ठप 
घटना के बाद पुणे-मुंबई मार्ग पूरी तरह से जाम है। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। जिनकी मृत्यु हुई है वो लोग कार में सवार थे। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े  ट्रक में सबसे पहले एक कार टकराई। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद लगातार दूसरी गाड़ियां भी टकराती गयी। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कार में सवार लोगों की मौत हो गयी। उनके शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। 

ट्रक ड्राइवर हिरासत में 
पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में ट्रक ड्राइवर की गलती सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। जो कार बुरी तरह से पिचक गयी है वह पुणे से मुंबई की ओर जा रही थी।