logo

ननद-भाभी के बीच गहरे प्यार से घरवालों को थी दिक्कत, दोनों ने लगा ली फांसी

12057news.jpg

द फॉलोअप टीम, भोपाल:

दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां रक्षा बंधन के दिन 2 महिलाओं ने आत्महत्या कर ली।  दोनों महिलाएं, आपस में रिश्ते में ननद-भाभी थीं। दोनों में काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे को प्यार भी बहुत करती थीं। भाभी ने तो ननद के नाम का टैटू भी बनवा रखा था। इस कारण भाभी का उसके पति के साथ काफी विवाद भी होता था। फ़िलहाल पुलिस दोनों के सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

दोनों में गहरी दोस्ती थी 
पुलिस के अनुसार मृतका पूनम (30) अपने घर से करीब 100 मीटर दूर रहने वाली मंजू (22) जो रिश्ते में उसकी ननद लगती है उसे फोन कर अपने घर बुलाया था। दोनों आपस में खूब बातचीत कर रहीं थीं।  पूनम के पति रामू और उसके ससुर भैंसों का दूध निकालने गए थे। वहीं, पूनम का पांच साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। जब बच्चा अंदर गया तो देखा तो उसकी मां ने दरवाजा बंद कर लिया है और वो गेट खोल नहीं रही थीं।  बच्चा दौड़ता हुआ पिता और दादा के पास गया। उसने बताया कि मां गेट नहीं खोल रही है। पति ने भी आवाज लगायी लेकिन फिर भी गेट नहीं खुला। रामू ने पुलिस को बताया पुलिस आयी तो दोनों के शव को हसिए से काटकर उतारा।

दोनों का प्रेम से परेशान थे घरवाले 
पुलिस बताया कि पूनम की शादी को छह साल पहले हुई थी. वहीं मंजू की शादी 20 जून को हुई थी। मंजू 23 जुलाई से अपने मायके में रह रही थी। वो रक्षाबंधन के बाद ससुराल जाने वाली थी। दोनों में गहरी दोस्ती होने के कारण पूनम और उसके पति का झगड़ा होता था। रविवार को भी झगड़ा हुआ था। पूनम ने मंजू को बुलाया और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामले को समझने का प्रयास कर रही है। दोनों के रिश्तों को लेकर परिजनों से पूछताछ जारी है।