logo

बहनों ने की भाई की लंबी उम्र की कामना, मनाया भाई दूज का पर्व

2539news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
भाई दूज को लेकर बहनों में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। भाई दूज के दिन बहने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसा ही नजारा रांची में भी देखने को मिला। सभी बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए धूमधाम से भाई दूज मना रही हैं। भाई दूज को लेकर सुबह से ही सभी बहनें व्रत रखकर गोबर का गोधन बनाकर उसकी पूजा कर रही हैं और ओखली से गोधन कुटाई कर रही हैं। पूरे भक्ति भाव से उसकी पूजा करते हुए उस प्रसाद को अपने भाइयों को खिलाएंगी। मान्यता यह भी है कि भाई दूज के दिन पूजा करने के साथ ही व्रत कथा भी जरूर सुननी और पढ़नी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

दीपावली के बाद मनाया जाता है भाई दूज
बातचीत में बहनों ने बताया कि यह पर्व भाइयों के लिए मनाया जाता है और प्राचीन परंपरा से यह पर्व हम लोग मनाते आ रहे हैं। आज के दिन घर में पांच गोबर का गोधन बनाते हैं, उसके बाद उसकी पूजा करते हुए ओखली से गोधन कुटाई करते हैं। उसके बाद मिठाई और चने से भी पूजा होती है। बाद में भाइयों को लोग खिलाने का काम करते हैं। बहनों ने बताया कि भाइयों की लंबी उम्र की कामना के लिए दीपावली के बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें......