logo

नागालैंड में सुरक्षाबल की फा'यरिंग में 6 नागरिकों की मौ'त! 2 लोग गंभीर रूप से ज'ख्मी

15744news.jpg

द फॉलोअप टीम, कोहिमा:

नागालैंड में सुरक्षाबल के जवानों द्वारा की गई कथित फा'यरिंग में छह नागरिकों की मौ'त हो गई।  2 लोग ज'ख्मी बताए जा रहा हैं। घटना शनिवार देर शाम की है। आरंभिक जांच में सुरक्षाबलों द्वारा गलतफहमी में आकर की गई फा'यरिंग का  मामला सामने आया है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए उच्च-स्तरीय एसआईटी का गठन किया है। मामला नागालैंड के मोन जिले का है। 

किन परिस्थितियों में घटी थी घटना
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना उस वक्त घटी जब सुरक्षाबल के जवान उग्रवादियों के खिलाफ एक अभियान पर गये थे। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली  थी कि उग्रवादी संगठन एनएससीएन के लोग घात लगाकर हमला करने की तैयारी में हैं। सूचना ये भी थी कि उग्रवादी लाल रंग की गाड़ी में सवार होंगे। इसी सूचना के आधार पर जवानों ने घेराबंदी की थी। कहा जा रहा है कि इनपुट में जिस लाल रंग की गाड़ी की बात कही गई थी, उसी रंग की गाड़ी वहां से गुजरी। 
मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल ने गाड़ी को रूकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी तेजी से आगे निकल गई। ऐसी परिस्थिति में जवानों ने फा'यरिंग की। फायरिंग में छह लोग मा'रे गये और 2 लोग ज'ख्मी हो गये। बाद में पता चला कि मा'रे गये लोग आम नागरिक थे।

गृहमंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया
गृहमंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर पर अमित शाह ने लिखा कि नागालैंड के मोन जिला स्थित ओटिंग में दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हूं। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय एसआईटी घटना की जांच करेगी। शोक संतप्त परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित की जायेगी। 

मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन किया
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने भी ट्वीट किया। लिखा कि मोन जिला के ओटिंग में नागरिकों की ह'त्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बेहद निंदनीय है। उच्च स्तरीय एसआईटी जांच करेगी औऱ देश के कानून के मुताबिक न्याय होगा। मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों से शांति की अपील  की है।