logo

केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी

केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

केरल में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं। क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से कोल्लम जिले में अवस्थित कल्लादा नदी उफना गई है। कोल्लम और पठानमथिट्टा जिले की सीमा पर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केरल के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हुई है जिसमें कई लोगों की जान गई है। 

कई जिलों में चलाया राहत-बचाव अभियान
नेशनल डिजास्टर रिस्पॉंस टीम कोक्कयार, इडुक्की में बचाव अभियान चलाया गया। यहां भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की घटना हुई है। अभी तक 6 लोगों के मारे जाने की सूचना है। तकरीबन 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस बीच राज्य के मंत्री राजन बारिश ने कहा कि सेना और भारतीय वायु सेना के जवान सहायता के लिए तैयार हैं। मंत्री के राजन ने कहा कि बारिश से प्रभावित कोट्टायम जिले में लोगों की पूरी सहायता की जायेगी। 

बारिश से प्रभावित जिलों में परेशान हैं लोग
नेशनल डिजास्टर रिस्पांस टीम (NDRF) की टीम ने बारिश से प्रभावित एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में स्थानीय लोगों की जान बचाई। गौरतलब है कि ना केवल केरल बल्कि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है।