logo

उड़ान से पहले फ्लाइट में दिखा सांप, जानिए! फिर क्या हुआ...

उड़ान से पहले फ्लाइट में दिखा सांप, जानिए! फिर क्या हुआ...

द फॉलोअप टीम, कोलकाता:

सांप देखकर तो हम वैसे ही डर जाते हैं। अगर वही सांप फ्लाइट में दिख जाए तो फिर डर की सीमा अपने चरम पर होती है। ताजा मामला कोलकाता का है। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कोलकाता से मुंबई जा रही थी, तभी फ्लाइट के अंदर एक सांप दिखा। स्टाफ ने सांप देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में सांप को वहां से हटाने की कवायद शुरू हुई। 

वन विभाग ले गए साथ 
गौरतलब है कि फ्लाइट रायपुर से वापस आई थी। इसके बाद मुंबई जाने की तैयारी थी। स्टाफ सामान रख ही रहे थे कि अचानक एक लंबा सांप दिख गया। सूचना तुरंत  एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई। वन विभाग को भी जानकारी दी गई। बाद में वन विभाग की टीम इसे रेस्क्यू करने आई। वो इसे रेस्क्यू कर साथ ले गए। इसके बाद यात्रियों की जान में जान आई। 

दूसरे प्लेन में यात्री बैठे 
यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए उन्हें दूसरे फ्लाइट में बैठाया गया। स्टाफ के अनुसार कोलकाता आने से पहले ही सांप फ्लाइट के अंदर था, यहां तक वो यात्रियों के साथ ही आया था।