द फॉलोअप टीम, रांची
साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण करीब पांच घंटे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण काल का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है। सूर्य से ही राशियों की दशा-दिशा तय होती है। जिस राशि में सूर्य अच्छी स्थिति में होता है, उसका भाग्योदय होता है और जिसके राशि में सूर्य नीच होता है, उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
15 दिनों तक रहेगा ग्रहण का प्रभाव
सूर्य ग्रहण का प्रभाव अगले 15 दिनों तक रहता है। यह अलग-अलग राशियों में भिन्न असर डालता है। अलग-अलग राशियों के व्यक्ति पर इसका अलग अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण की नकारात्मलकता से बचने के लिए ग्रहण काल के दौरान सूर्य का बीज मंत्र ऊं हृं हृं सूर्याय नम: और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। पंडितों के अनुसार इससे लाभ होता है, और नकारात्मक प्रभाव से भी बचाता है। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहण के उपरांत गंगाजल युक्त जल से स्नान के बाद गरीबों को यथासंभव दान दें।
अपनी राशि से जानें क्या पड़ेगा आप पर असर
मेष: किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षति का योग बन रहा है। ऐसे में लेन-देन या कारोबार में जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें।
वृषभ: वृष: यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।
सेहत भी बिगड़ सकती है। संभल कर चलें।
मिथुन: कारोबार में नुकसान की संभावना बन रही है। साझेदार धोखा दे सकता है। बिना जांच पड़ताल किए निवेश न करें।
कर्क: नया कारोबार शुरू करना है तो थोड़ा रुकें। अगले 15 दिनों तक ग्रह की दशा ठीक नहीं है। जल्दीबाजी भारी पड़ सकता है।
सिंह: योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। दूर से काम मिल सकता है।
कन्या: रुके हुए कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। आय में वृद्धि होगी। यह भी पढ़ें
तुला: किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव रह सकता है। यथासंभव यात्रा टालें।
वृश्चिक: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यह भी पढ़ेंधनु: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
मीन : कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
मकर: शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। थका हुआ महसूस करेंगे। इससे उबरने के लिए सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ: खर्च की अधिकता हो सकती है। ऐसे में आमदनी और खर्च में संतुलन बना कर चलें