द फॉलोअप टीम, रांची:
इलाइची न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इससे कई तरह के फायदे भी हम ले सकते हैं। इलाइची हमारे घर से लेकर पान दुकान तक मौजूद रहती है। इसके अंदर भरपूर मात्रा में मिनरलस जैसे फासफोरस सोडियम जिंक कॉपर मैगनीज कैल्शियम आयरन मैगनीशियम आदी मौजूद होते हैं। वहीं इसके अंदर जरूरी विटामिन जैसे विटामिन सी जैसे मौजूद होते हैं।
वजन कम करने में मददगार
अकसर आपने देखा होगा कि गलत जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों को ना छोड़ने के कारण लोगों का मोटापा बढ़ने लगता है। इस मोटापे को घटाने के लिए इलाइची आपके बहुत काम आ सकती हैं।
अनिद्रा की समस्या होती है दूर
कई लोग दिनभर काम करने के बाद भी रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते जिसके कारण वे अगले दिन तनाव और चिड़चिड़ाहट महसूस करते हैं। बता दे कि इस समसया को दूर करने के लिए इलाइची आपके काम आ सकती है। इसके लिए रात को सोने से पहले इलाइची को अच्छे से चबाएं और उसके बाद एक ग्लास गरम पानी पी ले ऐसा कुछ दिनो तक करने से आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।

पाचन क्रिया होगी अच्छी
बता दे कि बड़ी इलाइची के सेवन से गैस, पेट दर्द आदी को दूर किया जा सकता है। वहीं छोटी इलाइची से आप पाचन संबंधित समस्याएं और सूजन को दूर कर सकते हैं। ऐसे में रात के सोने से पहले बड़ी इलाइची का सेवन करे इसे पेट की सभी समस्याएं दूर होगी।
इलाइची के प्रकार
छोटी इलाइची
बड़ी इलाइची
हरी इलाइची
भूरी इलाइची
नेपाली इलाइची
लाल या बंगाल इलाइची।
