logo

गर्लफ्रेंड को पत्नी बताकर होटल में रुका था आशिक-मिजाज पिता, बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो...

गर्लफ्रेंड को पत्नी बताकर होटल में रुका था आशिक-मिजाज पिता, बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो...

द फॉलोअप टीम, उज्जैन:

उज्जैन के होटल में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को उनकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। बेटा अपने पिता का पीछा करते ग्वालियर से जयपुर और वहां से उज्जैन आया। पिता होटल मिलन हॉलिडे में ठहरे थे, तभी बेटा कमरे में घुसा और हंगामा करने लगा। गौरतलब है कि 62 साल के आलोक चौधरी अपनी 59 वर्षीय प्रेमिका के साथ होटल में पति-पत्नी के रूप में ठहरे थे लेकिन पकड़े गये। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई, और बाद में प्यार में बदल गयी।

गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर रूके थे आलोक
गौरतलब है कि प्रेमी युगल होटल में पति-पत्नी बनकर ठहरा था। 62 साल के आलोक चौधरी ग्वालियर की निजी कंपनी में हैं और 59 साल की प्रेमिका जयपुर में FCI में विकास अधिकारी है। मिली जानकारी के मुताबिक आलोक चौधरी का प्रेम-प्रसंग बीते 1 साल से चल रहा था। पत्नी और बेटे को इसकी जानकारी थी। घटना वाले दिन आलोक घर में किसी जरूरी काम से उज्जैन जाने की बात कहकर निकले थे। संदेह के आधार पर बेटे ने पीछा किया था।

 

गर्लफ्रेंड की वजह से रोज होता था विवाद
बुजुर्ग प्रेमी के बेटे ने बताया कि मां को ये बात मालूम थी और इस वजह से रोज घर में विवाद होता था। शुक्रवार को पिता घर से बिना बताए निकल गए। उनके पास जयपुर से उज्जैन का टिकट था। मां के कहने पर बेटे ने कार से पिता का पीछा किया। पिता बस जयपुर गए, जयपुर से ट्रेन से प्रेमिका के साथ उज्जैन गए। बेटा भी कार से उज्जैन पहुंचा और स्टेशन पर पिता का इंतजार करने लगा। मंगलवार सुबह 4 बजे पिता अपनी प्रेमिका के साथ उज्जैन उतरे वहां से फिर बेटे ने दोबारा उनका पीछा किया। दोनों मिलन हॉलिडे होटल गए। बेटे ने होटल के कमरे में पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। बेटे ने दोनों को जमकर खरीखोटी सुनाई। 

बेटे ने वीडियो-फोटो वायरल किया 
बेटे अंकुर ने रेलवे स्टेशन से ही दोनों का फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। होटल के हंगामे के दौरान भी अंकुर के साथ मौजूद रहे दोस्त ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अंकुर ने बताया कि आलोक उसकी मम्मी को तलाक लेने को बोल रहे थे। तभी उन्हें उनके प्रेमिका के बारे में मालूम हो गया। प्रेमिका के पति का देहांत हो चुका है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं आलोक चौधरी
अंकुर ने कहा कि उसकी मम्मी इस बात में तैयार थीं कि पापा और उनकी गर्लफ्रेंड साथ रह लें, लेकिन पापा मम्मी से 13. 5 लाख मुआवजा मांग रहे हैं। अंकुर ने उज्जैन एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह से भी मिलकर मदद मांगी, लेकिन सिंह ने मामला ग्वालियर और जयपुर का होने के चलते मदद से इनकार कर दिया। इससे पहले भी आलोक चौधरी ने छिंदवाड़ा में भी इस तरह की करतूत की थी। तब परिवार वालों ने ही अलोक को पुलिस से बचाया था।