logo

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में अब का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे भारतीय खिलाड़ी: किरेन रिजिजू

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में अब का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे भारतीय खिलाड़ी: किरेन रिजिजू
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

टोक्यो ओलंपिक-2020 का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित होगा। दुनियाभर के एथलिट्स इसमें भाग लेंगे। आमतौर पर ओलंपिक खेलों में चीन, अमेरिका, जापान और जर्मनी जैसे देशों का दबदबा रहता है। भारत ने ओलंपिक खेलों में अब तक बैटमिंटन, हॉकी, कुश्ती और निशानेबाजी में पदक जीता है। बाकी और खेलों में अभी पदकों का खाता खुलना बाकी है। 

जीत के इरादे से टोक्यो जाएंगे खिलाड़ी
ओलंपिक खेलों के आयोजन से पहले रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में ना केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने जा रहे हैं बल्कि वहां जीत के इरादे से जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं ओलंपिक में पदक  की भविष्यवाणी तो नहीं कर सकता लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि हम टोक्यो ओलंपिक्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। 

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का समर्थन किया
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करने वाले कुछ खिलाड़ियों का व्यक्तिगत रूप से जिक्र किया था। प्रधानमंत्री ने उन खिलाड़ियों के संघर्ष की दास्तां भी सुनाई थी। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने इसका भी जिक्र किया। किरेन रिजिजू ने कहा कि आज प्रधानमंत्री का मन का बात सुनना दिल को छू लेने वाला था। पहली बार भारत में ऐसा प्रधानमंत्री है जो खिलाड़ियों का व्यक्तिगत रूप से समर्थन करता है। 

टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स के लिए भारतीय टीम का बड़ा दल जापान जाएगा। इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी, हॉकी की पुरुष और महिला टीम, कुश्ती जैसी कई टीमें होंगी। व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए भी कई खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक्स में हिस्सा लेंगे। भारत को इस बार अपने खिलाड़ियों से ज्यादा पदक की उम्मीद होगी। बीते सालों का सूखा खत्म करने की आस होगी।